फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनएस बेतवा दुर्घटना के लिए नौसेना के तीन अधिकारियों पर कोर्ट मार्शल

Tue, 30 Jul 2019 05:46 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईएनएस बेतवा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

आईएनएस बेतवा युद्धपोत दुर्घटना के लिए नौसेना के तीन अधिकारियों पर कोर्ट मार्शल किया गया है। कुल 3,850 टन वजनी गाइडेड मिसाइल तकनीक से लैस यह युद्धपोत 2016 को मुंबई की नौसेना गोदी पर पलट गया था। इस घटना में नौसेना के दो कर्मियों, एन के राय और आशुतोष पांडे की मौत हो गई थी, जबकि 14 अन्य घायल हो गए थे। 

विज्ञापन


हादसे के बाद एडमिरल लांबा ने दुर्घटना में मारे गए एन के राय के परिजनों से भी मुलाकात की थी और घायल सैनिकों से मिलने के लिए कोलाबा के आईएनएचएस अश्विनी पहुंचे थे।

दुर्घटना के बाद एडमिरल लांबा ने नौसेना गोदी का दौरा किया था और घायल नौसैनिकों से मुलाकात की थी। उन्होंने युद्धपोत को जल्द से जल्द सीधा करने और मरम्मत कर दुबारा बेड़े में शामिल करने का निर्देश दिया था। इसके बाद बीते दिनों में इसकी मरम्मत कर सेलिंग के लिए आईएनएस बेतवा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें