फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में हथियार बरामद; सीमा पर घुसपैठ की मिली थी सूचना

Wed, 19 Jun 2024 06:11 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, एजेंसी/ ब्यूरो

सार

मणिपुर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। तीनों की गिरफ्तारी तलाशी अभियान के तहत हुई है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंसाग्रस्त मणिपुर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने तेंग्नौपॉल से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों ने अत्याधुनिक हथियार जब्त किए।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि उग्रवादी मणिपुर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद तेंग्नौपॉल जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर 36 घंटों के दौरान ऑपरेशन में विभिन्न भूमिगत संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन में प्रतिबंधित कंगलेई याओल कनबा लुप (केवाईकेएल) के दो उग्रवादियों और प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोल समूह) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पोर्ट में कहा गया है कि पकड़े गए उग्रवादियों को कानूनी कार्यवाही के लिए संबंधित पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। उग्रवादियों से एक एके 56 असॉल्ट राइफल, 22 राइफल, एक बंदूक, दो इम्प्रोवाइज्ड प्रोजेक्टाइल लॉन्चर, एक चीनी हैंड ग्रेनेड समेत अन्य गोला बारूद बरामद किया गया है। 

सुरक्षा बलों की बस में लगाई आग
सुरक्षा बलों की बस में लगाई आग केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों की आवाजाही में इस्तेमाल होने वाली बस को कांगपोकपी जिले के थॉमस मैदान में भीड़ ने आग लगा दी। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना कांगपोकपी जिला मुख्यालय पर सोमवार रात करीब 9 बजे हुई। बस दीमापुर से आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें