फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: खराब एसी से निकली गैस ने ली एक ही परिवार के तीन लोगों की जान

Wed, 03 Oct 2018 08:59 AM IST
भाषा, चेन्नई
विज्ञापन
Chennai gas leak
विज्ञापन

घरों में लगा एयर कंडीशनर (एसी) जितना फायदेमंद होता है, उतना ही वो खतरनाक भी होता है। ताजा मामला तमिलनाडु के चेन्नई का है, जहां एक खराब एसी से हुए गैस रिसाव ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली, जिसमें एक आठ वर्षीय बच्चा भी शामिल है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 35 वर्षीय व्यक्ति, उनकी पत्नी और बेटा शहर में कोयमबेदू के तिरुवल्लुवर नगर के रहने वाले थे। 

पड़ोसियों को तब शक हुआ जब परिवार ने मंगलवार की सुबह अखबार और दूध के पैकेट उठाने के लिए भी दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो उन्हें अंदर तीन शव मिले। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपति ने सोमवार रात को इलाके में बिजली गुल होने के बाद इंवर्टर चालू किया था। उन्होंने कहा कि इलाके में बिजली आधी रात को आ गई, लेकिन खराब एसी से हुए गैस रिसाव की चपेट में आने से दंपति और बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने सीपीसी की धारा 174 तहत पूछताछ करने और आत्महत्या पर रिपोर्ट करने के लिए एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए किल्पौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही सबकुछ स्पष्ट हो पाएगा। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें