फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में बस खाई में गिरी, तीन की मौत, 16 घायल

Mon, 12 Nov 2018 03:05 AM IST
भाषा, नबरंगपुर
विज्ञापन
बस दुर्घटना
विज्ञापन
ओड़िशा के नबरंगपुर जिले में एक बस के खाई में गिर जाने से तीन यात्रियों की मौत हो गयी और 16 घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि झारीगांव के समीप बस एक पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गयी। एक महिला समेत तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 16 अन्य घायल हो गये। बस यात्रियों को एक आध्यात्मिक कार्यशाला में ले जा रही थी।

पुलिस के अनुसार घायलों को यहां अस्पताल में ले जाया गया। वहां से दो घायलों को बाद में कोरापुट के एक अस्पताल में पहुंचाया गया क्योंकि उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही थी। यह बस किसी स्कूल की थी । उसके यात्री रायघर, नबरंपुर, उमरकोटे और झारीगांव के शिक्षक थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें