देश के अलग-अलग हाईकोर्ट से तीन जजों का शनिवार को विधि मंत्रालय ने तबादला कर दिया । जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के जस्टिस अलोक अराधे का ट्रांसफर कर्नाटक हाईकोर्ट में किया गया है।
विज्ञापन
जस्टिस अराधे की जगह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश बिंदल को भेजा गया है। वहीं कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस विनीत कोठारी का मद्रास हाईकोर्ट में तबादला किया गया है।