फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सरकारी अस्पताल में 24 घंटे के भीतर तीन बच्चों की मौत, डॉक्टर बोले- कोरोना से नहीं अलग-अलग समस्याओं से नवजातों ने तोड़ा दम

Tue, 16 Nov 2021 11:03 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कॉलेज के प्राचार्य इंद्रजीत साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में तीन शिशुओं की मौत हुई, लेकिन इनमें से किसी की भी मौत बुखार या सांस लेने में दिक्कत या कोरोना वायरस की वजह से नहीं हुई।
विज्ञापन
नवजातों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिलीगुड़ी के चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल में तीन बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया।  सोमवार तड़के 24 घंटे में तीन बच्चों की मौत हो गई। चिकित्सा प्रतिष्ठान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। चिकित्सा कॉलेज के प्राचार्य इंद्रजीत साहा ने बताया कि जैसा कि कुछ लोगों ने दावा किया था कि शिशुओं की मौत कोविड-19 से हुई है, जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में तीन शिशुओं की मौत हुई, लेकिन इनमें से किसी की भी मौत बुखार या सांस लेने में दिक्कत या कोरोना वायरस की वजह से नहीं हुई। इनकी मौत अलग-अलग कारणों से है।’’ पिछले 24 घंटे में 13 शिशुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनमें से किसी को भी बुखार और सांस लेने में तकलीफ नहीं है। वर्तमान में विभिन्न आयु वर्ग के 22 बच्चों का अस्पताल में इन दो समस्याओं की वजह से इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें