मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा हिंसा में उग्रवादियों ने एक महिला सहित तीन लोगों की हत्या कर दी जबकि दो अन्य घायल हैं, उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा कांगकोपकी जिले में शुक्रवार सुबह हुई तब हुई जब पीड़ितों में से एक चर्च में सुबह की प्रार्थना कर रही थी। स्थानीय लोगों ने इसे गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई शांति की अपील प्रक्रिया का उल्लंघन है।
पुलिस के मुताबिक यह घटना पश्चिम इंफाल और कांगकोपी की सीमा पर खोकेन गांव में हुई। सूत्रों के मुताबिक उग्रवादी पुलिस की वर्दी पहने हुए थे और सैन्य वाहन चला रहे थे। शुक्रवार की सुबह खोकेन गांव में आए और स्वचालित राइफलों से ग्रामीणों पर गोलीबारी की। इसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा करते हुए अधिकारियों से उग्रवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं। खोकेन गांव में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किया गया है।