बदायूं में बड़े सरकार मजार की जियारत करके लौट रहे नोएडा के एक परिवार के साथ शुक्रवार तड़के सनसनीखेज वाकया हुआ। इस परिवार के तीन लोग बदायूं के एक ढाबे में बेहोश मिले जबकि तीन के शव कार के अंदर शुक्रवार सुबह नरौरा थाना क्षेत्र स्थित लोअर गंगा कैनाल में मिले।
परिवार की 18 साल की लड़की, ड्राइवर और एक अन्य का कोई पता नहीं चल पाया है। फिलहाल उनको मृत मान कर नहर में उनकी तलाश की जा रही है। बाहर निकाले जाने पर कार की पिछली सीट पर तीन शव मिले।
लापता लोगों के बारे में तब जानकारी मिली, जब इसी परिवार के तीन सदस्यों ने बदायूं के बंटी ढाबे पर होश में आने पर बदायूं पुलिस को सूचना दी। इनका कहना है कि लापता लड़की ही कोल्डड्रिंक खरीद कर लायी थी।
यूपी पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
इस तथ्य के सामने आने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा ही हैं। बदायूं पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में लड़की और उसके एक साथी की भूमिका संदिग्ध लग रही है, ये दोनों ही सबके बेहोश होने के बाद भी होश-हवाश में थे और उन्हें पुलिस ने कार के अंदर देखा था।
गौतमबुद्ध नगर जिले के नवादा गांव निवासी राजे (52) पुत्र चंदन अपनी पत्नी धर्मवती (48) बेटे ललित (25), बहू शीतल (22) बेटी प्रीति (18)साले राजेंद्र पुत्र जयपाल निवासी चीरसी थाना कासना और उसकी पत्नी प्रीति (28) के साथ बृहस्पतिवार सुबह किराए पर ईको कार से बदायूं स्थित बड़े सरकार की मजार पर जियारत करने गए थे।
जियारत कराने के लिए गांव छोलस दादरी निवासी सलीम भी साथ था। कार चालक ओमपाल पुत्र जगदीश निवासी गांव लखनावली थाना सूरजपुर था। शुक्रवार सुबह यह कार नरौरा स्थित नहर में पड़ी मिली।
चादर चढ़ाकर बदायूं के ढाबे पर रुके
पुलिस
- फोटो : file
सूचना पर पुलिस ने कार को बाहर निकलवाया तो पिछली सीट पर राजे, उसकी पत्नी धर्मवती और सलहज प्रीति के शव मिले। पुलिस की सूचना पर नोएडा से राजे के दामाद का भाई मनोज और बदायूं से बेटा ललित, बहू शीतल और साला राजेंद्र नरौरा पहुंचे।
ललित ने बताया कि उसके पिता राजे कैंसर से पीड़ित थे। उनका बड़े सरकार के यहां इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे बड़े सरकार के यहां चादर व प्रसाद चढ़ाकर बदायूं के बंटी ढाबे पर रुके। वहां कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद सभी लोग बेहोश हो गए।
सुबह करीब चार बजे उन्हें होश आया तो पिता राजे, मां धर्मवती, बहन प्रीति, मामी प्रीति पत्नी राजेंद्र और जियारत कराने वाला सलीम व ड्राइवर कार समेत गायब थे। आशंका जताई जा रही है कि प्रीति, सलीम और चालक ओमपाल नहर में बह गए हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों की नहर में तलाश की जा रही है। मृतक राजे के चचेरे भाई जगत पुत्र किशन लाल ने नरौरा थाने में दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।