फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: ईसीएल के तीन अफसर घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई; शिकायतकर्ता से मांगी थी छह लाख रुपये रिश्वत

Tue, 21 May 2024 12:30 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

CBI: सीबीआई ने एक शिकायत पर इनके खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप था कि ईसीएल के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के घर को गिराने के एवज में 12 लाख रुपये के मुआवजे की फाइल निपटाने के लिए 6 लाख रुपये की घूस मांगी थी।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सरकारी क्षेत्र की कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के तीन अधिकारियों को 75,000 रुपये घूस लेते सोमवार को गिरफ्तार किया है। इनमें ईसीएल के गोड्डा स्थित राजमहल परियोजना के मुख्य प्रबंधक, उप प्रबंधक (सिविल) अभियंता और सहायक राजस्व इंस्पेक्टर शामिल हैं।

विज्ञापन


सीबीआई ने एक शिकायत पर इनके खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप था कि उन्होंने शिकायतकर्ता के घर को गिराने के एवज में 12 लाख रुपये के मुआवजे की फाइल निपटाने के लिए 6 लाख रुपये की घूस मांगी थी। सीबीआई ने शिकायतकर्ता से उप प्रबंधक अभियंता व सहायक राजस्व इंस्पेक्टर को क्रमशः 25,000 व 50,000 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी मुख्य प्रबंधक को भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें