फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: नौसेना स्टेशन कमांडर्स की तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन, 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

Thu, 21 Mar 2024 12:33 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Navy: रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 18 से 20 मार्च तक आयोजित 'स्टेशन कमांडर्स कार्यशाला' के तीसरे संस्करण में सभी स्टेशनों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधियों और नौसेना मुख्यालय (एनएचक्यू) और कमान मुख्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
नौसेना के स्टेशन कमांडर्स की कार्यशाला - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौसेना के स्टेशन कमांडर्स की तीन दिवसीय कार्यशाला बुधवार को नई दिल्ली में संपन्न हुई। इसमें सभी नौसेना स्टेशनों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा, नौसेना मुख्यालय और कमान मुख्यालय के अधिकारियों ने भी कार्यशाला में शिरकत की। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन कमांडर परिचालन इकाइयों को प्रशासनिक और कार्यात्मक मदद प्रदान करते हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 18 से 20 मार्च तक आयोजित 'स्टेशन कमांडर्स कार्यशाला' के तीसरे संस्करण में सभी स्टेशनों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधियों और नौसेना मुख्यालय (एनएचक्यू) और कमान मुख्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाल में विभिन्न नौसेना अस्पतालों के कमांडिंग अधिकारियों, नौसेना आयुध निरीक्षण (एनएआई) इकाइयों के अधिकारियों ने भाग लिया।  

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, नौसेना मुख्यालय में आयोजित स्टेशन कमांडर्स कार्यशाल में बल के काम, रसद और खुफिया जानकारी पर फोकस किया गया। इसके अलावा, नौसेना के खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस-एन) ने सभी कमानों और नौसेना मुख्यालय में प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्रों पर एक रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने ईआईसी की किताब की पांडुलिपी का विमोचन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें