फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में जीका के तीन मामले आए सामने,  सात माह का बच्चा भी आया चपेट में

Sat, 03 Nov 2018 05:19 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में जीका वायरस के मामलों का पता लगाने प्रदेश के दौरे पर आये केंद्रीय विशेषज्ञों की टीम ने सूबे में तीन ऐसे मामलों के सामने आने की पुष्टि की है । विशेषज्ञों की टीम ने शुक्रवार को बताया कि जिन लोगों में इसकी पुष्टि हुई है उनमें सात महीने का एक बच्चा भी शामिल है ।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि जीका वायरस के तीन मामले की सूचना के बाद केंद्रीय विशेषज्ञों की टीम गुरूवार को राज्य के दौरे पर गयी थी । उन्होंने बताया कि एक मामला सीहोर जिले का है जहां सात महीने के एक बच्चे में जीका वायरस की पुष्टि हुई है । 

दूसरा मामला भोपाल के चार इमली इलाके का है जहां 14 साल की एक किशोरी जांच में सकारात्मक पायी गयी है । उन्होंने बताया कि तीसरे व्यक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें