फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में बंदर को पकड़कर फांसी पर लटकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2020 08:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
बंदर के साथ क्रूरता - फोटो : ट्विटर स्क्रीनशॉट
विज्ञापन

केरल के बाद अब तेलंगाना में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तेलंगाना से 275 किमी दूर खम्मम जिले में तीन लोगों ने एक बंदर को पेड़ पर फंदे से लटकाकर मार डाला। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि अन्य बंदर इससे डर जाए।

विज्ञापन


सतुपल्ली रेंज के वन अधिकारी ए वेंकटेश्वरलू ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

घटना 26 जून की वेमसूर गांव की है। बंदर को पेड़ से लटकाकर मारने का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। वेंकटेश्वरलू ने बताया कि ये लोग एक बंदर को लटकाकर अन्य बंदरों को डराना चाहते थे। बंदर का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन





दरअसल सतपुल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बंदरों का आतंक है। ये लोगों के बागों में जाकर उसे तहस नहस कर देते हैं। इनसे बचने के लिए ये लोग दिन और रात में पहरेदारी कर रहे हैं और उनकी दिनचर्या प्रभावित हो  रही है।

अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना सरकार के निर्देशों के मुताबिक सतुपल्ली वन रेंज में वनीकरण के दौरान 30 फीसदी हिस्से में फलदार वृक्ष लगाने हैं ताकि बंदर व अन्य वन्य जीवों को विस्थापन के दौरान समुचित भोजन का प्रबंध उपलब्ध हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें