फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: तबाही के बीच मदद के लिए जुटे संघ के हजारों कार्यकर्ता, तीनों सेनाओं ने भी दिखाया दम

Mon, 20 Aug 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में बाढ़ पीड़ितों की सहायता में तीनों सेनाओं और एनडीआरएफ के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हजारों स्वयंसेवक भी अपना सहयोग दे रहे हैं। केंद्र सरकार और अन्य राज्यों की सरकारों द्वारा जो राहत सामग्री भेजी जा रही है संघ के स्वयंसेवक उन्हें पहुंचाने के भी काम में लगे हुए हैं। स्वयंसेवक लोगों को दुर्गम स्थानों से भी निकालने में मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि केरल में लगभग 3700 राहत शिविर चल रहे हैं उनमें लगभग 7 लाख लोगों को शरण दी गई है। संघ के प्रचारक रह चुके पत्रकार नरेंद्र सहगल ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक बिना किसी भेदभाव के हिंदू, मुस्लिम और ईसाई सभी की सहायता कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक ऐसी किसी भी प्राकृतिक आपदा और विदेशी आक्रमण के समय पीड़ितों और सैनिकों की सहायता के लिए सबसे पहले पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें