फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: पाक की गोलाबारी में शहीद हुए सैनिक की अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोग

Mon, 16 Nov 2020 10:04 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, धुूबरी
विज्ञापन
शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री सोनोवाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के उरी में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी के दौरान शहीद हुए हराधन चंद्र रॉय के पार्थिव शरीर का सोमवार को असम के धुबरी जिले में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिले के बिलासीपारा सब डिविजीन में फुटुकिबारी मेधिमारा गांव में गौरांगा नदी के तट पर रॉय का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


रॉय का पार्थिव शरीर रविवार को गुवाहाटी लाया गया था और सेना के बेस अस्पताल में रखा गया। यहां मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रॉय के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया गया।


खाद्य और आपूर्ति मंत्री फणिभूषण चौधरी, समाज कल्याण मंत्री प्रमिला रानी ब्रह्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास और जिले के अधिकारियों ने सैनिक को अंतिम श्रद्धांजलि दी। अंत्येष्टि के दौरान हजारों लोग उपस्थित हुए और नम आंखों से सैनिक को विदाई दी।
विज्ञापन


सेना में हवलदार रॉय के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और दो साल का एक बेटा है। रॉय पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी के दौरान उरी सेक्टर में शुक्रवार को शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री ने रविवार को घोषणा की थी कि राज्य सरकार रॉय के परिवार को 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें