फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 साल पूर्व जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की वे आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं: जावड़ेकर

Thu, 25 Jun 2020 04:04 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर
विज्ञापन

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। देश में 1975 में आपातकाल थोपे जाने को लेकर जावड़ेकर ने कहा कि जिन्होंने 45 वर्ष पूर्व लोकतंत्र की हत्या की, वे आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन


जावड़ेकर ने आपातकाल लागू होने के 45 साल पूरे होने पर कहा, ‘मुझे आश्चर्य होता है कि जिन्होंने 45 साल पूर्व लोकतंत्र की हत्या की, आज वे सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।’ 

उन्होंने कहा, ‘जिस पार्टी ने पूरे तंत्र को कुचल कर रख दिया, लोगों की आजादी छीन ली और हजारों लोगों खासकर विपक्षी लोगो को जेल भेज दिया, आज वे आजादी के नारे बुलंद कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजनीति को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा, ‘25 जून 1975 को कांग्रेस ने एक परिवार को बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया। इसके 45 साल बाद आज भी कांग्रेस वही कर रही है। एक परिवार को बचाने का काम।’
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में आपातकाल का समय 1975 से 1977 के बीच 21 महीने के काल को कहा जाता है, जिसे इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए लागू किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें