फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्हें काली गाय और भैंस में फर्क नहीं पता वो एमएसपी क्या समझेंगे : कृषि मंत्री राधा मोहन

Thu, 05 Jul 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने एमएसपी को लेकर विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सब मान गए कि हमारे यहां किसानों की आमदनी दोगुनी हो सकती है पर फिर भी कुछ लोग विश्वास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि यदि काले रंग की गाय और भैंस उनके सामने खड़ी करदें तो वो यह नहीं बता पाएंगे कि गाय कौनसी है और कौनसी भैंस।

विज्ञापन


बतादें कि कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह बृहस्पतिवार को देश के विभिन्न राज्यों से आए किसानों से लागत और मेहनत के नए फॉर्मूले पर आधारित डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का वादा पूरा करने के बाद मिले। उन्होंने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के प्रति वचनबद्ध है। उनसे मुलाकात के दौरान किसानों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। 

कृषि मंत्री सिंह ने इस मौके पर कहा कि सरकार ने किसानों के हित में एक ऐतिहासिक फैसला किया। सरकार ने 2018-19 की खरीफ की फसलों के लिए एमएसपी को लागत का डेढ़ गुना या उससे अधिक बढ़ाने के वादे को पूरा किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले बजट 2018-19 में सरकार ने किसानों से वादा किया था कि सरकार किसानों को फसलों की लागत का डेढ़ गुना एमएसपी मुहैया कराएगी।

साथ ही बजट में 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी कृषि नीति में बदलाव करने का संकेत भी दिया गया था। सिंह ने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए वचनबद्ध है।

इसके लिए एक सघन नीति पर काम कर रही है। इसका जोर उत्पादकता में वृद्धि करने और खेती की लागत को कम करने समेत बाजार ढांचे को बेहतर बनाने के प्रयास में है। केंद्र ने बाजार सुधार की भी पहल की है। 
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें