नेशनल माइनॉरिटी कमीशन के अध्यक्ष गैरुल हसन रिजवी ने कहा है कि जो लोग आईसीसी चैँपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के जीतने पर जश्न मना रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। और हो सके तो वहीं रहना भी चाहिए।
गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को पाक की जीत के बाद देश के कुछ शहरों में जश्न मनाया गया था। एक कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंगलवार को मेरठ में रिजवी यह बयान दिया है।
वो यहां एक इफ्तार पार्टी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए आए थे।उनके बयान के बारे में जब बृहस्पतिवार को पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में ईद से पहले कुछ लोग पाकिस्तान की जीत को ईद के रूप में देख रहे थे। मुझसे जब इसके बारे में पूछा गया तो मैंने कहा कि 'पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों को वहीं चले जाना चाहिए और रहना चाहिए।' उल्लेखनीय है कि रिजवी को पिछले महीने ही आयोग में नियुक्त किया गया।