फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई की सीटों पर थोराट ने उद्धव से की बात; कांग्रेस से टिकट न मिलने पर पूर्व सीएम के बेटे नाराज

Sat, 26 Oct 2024 06:30 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, एनसीपी शरद और शिवसेना (उद्धव) में अंतिम सीट-बंटवारे को लेकर बात हो रही है। बालासाहेब थोराट ने कहा कि कांग्रेस एमवीए गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ रही है। गठबंधन 180 से अधिक सीटें जीतेगी और अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। 
विज्ञापन
बालासाहेब थोराट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा का दौर जारी है। उधर टिकट बंटवारे को लेकर उम्मीदवारों की नाराजगी भी सामने आने लगी है। शनिवार को कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने मुंबई की सीटों को लेकर शिवसेना (उद्धव) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इसे लेकर थोराट ने कहा कि पार्टी मुंबई में कुछ सीटों को लेकर सहयोगियों के साथ बातचीत कर रही है। उद्धव ठाकरे के साथ अभियान, बैठकों की योजना और घोषणापत्र पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


अंतिम सीट बंटवारे पर हो रही बात
थोराट ने कहा कि एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुझे आपसी समझ से बातचीत करने को कहा। मुंबई में कुछ सीटों को लेकर बातचीत चल रही है। महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, एनसीपी शरद और शिवसेना (उद्धव) में अंतिम सीट-बंटवारे को लेकर बात हो रही है। थोराट ने कहा कि कांग्रेस एमवीए गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ रही है। गठबंधन 180 से अधिक सीटें जीतेगी और अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। 

अन्य दलों के लिए 18 सीटें
थोराट ने कहा कि एमवीए ने अपने मित्र दलों के लिए 18 सीटें रखी हैं। राहुल गांधी की नाखुशी खबरों को लेकर बाला साहेब थोराट ने कहा कि राहुल गांधी ने पूछा कि चर्चा के दौरान कांग्रेस को कुछ सीटें क्यों नहीं मिल सकीं। हर पार्टी अधिक हिस्सेदारी चाहती है। लेकिन जब हम तीन दलों के गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं, तो सीमाएं हैं।
विज्ञापन


हमें कांग्रेस ने नजरअंदाज किया: अशोक पाटिल
निलंगा सीट पर अभय सालुंके को कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर के बेटे अशोक पाटिल निलंगेकर ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के पास यहां कोई नेता नहीं था, हम उनके साथ खड़े थे। हमें कांग्रेस ने नजरअंदाज कर दिया। मैं अपने समर्थकों से बात करूंगा और अगली कार्रवाई करूंगा। अशोक पाटिल 2019 में भाजपा के संभाजी पाटिल निलंगेकर से चुनाव हार गए थे।
 
भाजपा के मौजूदा विधायक से होगा कांग्रेस प्रत्याशी का मुकाबला
कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार अभय सालुंके का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक संभाजी पाटिल निलंगेकर से होगा। अभय सालुंके की पत्नी अस्मिता सालुंके ने कहा कि उनके पति ने पिछले 30 वर्षों से समाज के लिए अथक प्रयास किया है। वह आम लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें