इस बार मुकद्दस रमजान का सबसे लंबा रोजा पंद्रह घंटे तैंतालिस मिनट का होगा। जो रमजान की शुरुआत में नहीं बल्कि बीच में पड़ेगा। सभी रोजों की अवधि पंद्रह घंटे अड़तीस मिनट से लेकर पंद्रह घंटे तैंतालिस मिनट के बीच की होगी।
अगर चांद दिखा तो सात जून से माह-ए-रमजान का आगाज हो जाएगा। मुस्लिम इलाकों इसकी तैयारी भी शुरू हो गई। इस बार चौबीस घंटे में रोजेदारों को पौने सोलह घंटे भूखे प्यासे रहना होगा। रमजान की शुरुआत 15 घंटे 39 मिनट के के रोजे से होगी। जबकि आखिरी रोजे की अवधि 15 घंटे 38 मिनट की होगी। वहीं सबसे लंबा रोजा 15 घंटे 43 मिनट का होगा।
सबसे लंबे रोजों की संख्या छह होगी। जबकि सबसे छोटे रोजे की अवधि 15 घंटे 38 मिनट रहेगी। मदरसा आधुनिकीकरण के शिक्षक मुफ्ती मोहम्मद बाकर अली नईमी ने बताया कि रमजान के सभी रोजे 938 मिनट से 943 मिनट के बीच होंगे। सबसे अधिक आठ रोजे 15 घंटे 42 मिनट के होंगे। इस दौरान रोजदारों को शिद्दत की गर्मी से भी जूझना पड़ेगा।
कितने घंटे के कितने रोजे
रोजों की अवधि----रोजों की संख्या
15 घंटे 38 मिनट------07
15 घंटे 39 मिनट------03
15 घंटे 40 मिनट------02
15 घंटे 41 मिनट------04
15 घंटे 42 मिनट------08
15 घंटे 43 मिनट------06