फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए': उत्तराखंड में मंंच शुद्धिकरण से खरगे दुखी, नड्डा बोले- 'हम जांच करेंगे'

Thu, 13 Aug 2026 11:43 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में उनके भाषण के बाद रामलीला मंच के शुद्धिकरण पर सवाल उठाया। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए दुखद बताया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती और मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा किया था। इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया। इस पर खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या लोकतंत्र में ऐसा होना चाहिए था। वहीं,  केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस मामले को दुखद बताया है।  उन्होंने कहा कि मामले की जांच होगी। 

विज्ञापन


खरगे ने क्या कहा? 
खरगे ने राज्यसभा में कहा,’ मुझे यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है। मैंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में रामलीला मंच से एक जनसभा को संबोधित किया था, जहां लाखों लोग मौजूद थे। उस समय मैंने किसी समुदाय या धर्म का नाम नहीं लिया। मैंने केवल वहां के लोगों की समस्याओं के बारे में बात की। लेकिन मेरे भाषण के बाद, कल भाजपा के लोगों ने सामूहिक रूप से हवन किया और उस मंच का शुद्धिकरण किया। आपने भी इसके बारे में अखबारों में पढ़ा होगा। क्या लोकतंत्र में चीजें इसी तरह होनी चाहिए?’

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने क्या कहा? 
वहीं, सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जवाब दिया। उन्होंने कहा,’खरगे जी ने जो कहा, वह वाकई दुखद है, न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए, बल्कि हम सभी के लिए के लिए यह दुखद है।'

'मामले की जांच होगी'

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन हम इसकी जांच करेंगे। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि वहां जो कुछ भी हुआ, उसकी निश्चित रूप से जांच की जाएगी। लेकिन मैं यह साफ करना चाहता हूं कि भाजपा ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती है। मैं इसकी निंदा करता हूं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस मामले को देखेंगे। यह हम सभी के लिए बहुत खेद की बात है कि आपकी भावनाएं आहत हुईं।'

प्रियंका ने सरकार से क्या मांग की? 
वहीं, इस मामले पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'यह सोच साफ तौर पर भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को दिखाती है। इसे खारिज किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री को इसकी निंदा करनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'गृह मंत्री आज सिर्फ 'वंदे मातरम' गाने आए हैं। पूरा सत्र हो गया, न तो प्रधानमंत्री और न ही गृह मंत्री इसमें शामिल हुए। ऐसे में यह लोकतंत्र और यह संसद कैसे काम कर सकती है?'

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आठ अगस्त को हल्द्वानी में विजय शंखनाद रैली की। इसके बाद विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में हवन-यज्ञ व गंगाजल छिड़काव कर शुद्धिकरण किया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें