फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज प्रदूषण के बीच मनेगी दिवाली, बढ़ेगी ठंड

Mon, 05 Nov 2018 06:15 PM IST
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दम घोंटू प्रदूषण से तंग दिल्ली की दीवाली इस बार ज्यादा खुशहाली के साथ नहीं बीतने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अब से दो दिन बाद यानी सात नवंबर को दिवाली के दिन दिल्ली का तापमान और अधिक गिरने की उम्मीद है। बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है। साथ ही हवा का प्रवाह भी काफी कम रहने वाला है। इन परिस्थितियों के कारण हवा में मौजूद प्रदूषण के कण खत्म नहीं होने वाले हैं और इसका सीधा असर दिल्ली के प्रदूषण के स्तर पर पड़ेगा। यानी दिल्ली इस बार अपनी दिवाली तेज प्रदूषण के बीच मनाएगी, यह तय हो गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग, दिल्ली में कार्यरत वैज्ञानिक चरन सिंह ने अमर उजाला को बताया कि आजकल सुबह का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। अगले दो दिनों में इसके दो से तीन डिग्री गिरकर 12-13 डिग्री रहने का अनुमान है। इस हफ्ते बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है। हवा का बहाव इस समय 10 से 15  किलोमीटर प्रति घंटे मापा जा रहा है। इसके अगले एक हफ्ते तक बने रहने का अनुमान है। वैज्ञानिक चरन सिंह की बातों का सीधा अर्थ यह है कि दिल्ली-एनसीआर की हवा में घुले पीएम 2.5 और पीएम 10 के कण न तो तेज हवा के साथ बहकर राजधानी से दूर जाने वाले हैं और बारिश न होने के कारण 'सेटल डाउन' भी नहीं होने वाले हैं। इससे दिल्ली का प्रदूषण लगातार बना रहने वाला है। 

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में ग्रीन पटाखों को बेचे जाने की ही अनुमति दी है। पुलिस विभाग ने अभी तक व्यापारियों को सामान्य पटाखे बेचने का कोई लाइसेंस जारी नहीं किया है। लेकिन पूर्व के अनुभवों को देखते हुए यह माना जा सकता है कि दिल्ली के आसपास के इलाकों से भारी मात्रा में पटाखे राजधानी में फोड़े जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है और हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ता है तो लोगों की दीवाली और अधिक प्रदूषण के साथ बीतने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें