फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्तियों तक पहुंचने के लिए बकरी ने लगाया जुगाड़, अब वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें

Wed, 01 Jul 2020 11:05 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बकरी का वायरल हो रहा वीडियो - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक बकरी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बकरी पत्तियों तक पहुंचने के लिए जुगाड़ लगाती है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बकरी एक भैंस के साथ खड़ी है। भूख से बैचेन बकरी पेड़ की पत्तियों की तरफ ललचाई आंखों से देख रही है। लेकिन पत्तियां ऊंचाई पर लगी होने की वजह से बकरी वहां तक पहुंच नहीं पा रही है। 
 

इसके बाद बकरी पेड़ से बंधी भैंस के ऊपर चढ़ती है और अपने दोनों पैरों को पेड़ पर रखकर पत्तियों तक पहुंच जाती है। वह भैंस को एक सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करती है। वीडियो के आखिर में देखा जा सकता है कि वह मजे से पत्तियों को खा रही है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर साझा किया जा रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फ्रेंडशिप गोल'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जानवर उससे ज्यादा समझदार हैं, जितना हम उन्हें समझते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या बकरी ने पत्तियों को भैंस के साथ साझा किया?'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें