रविवार तड़के तिरुवनंतपुरम- मंगलौर एक्सप्रेस ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गईं। दक्षिणी रेलवे के अनुसार कुरुकुट्टे स्टेशन से 45 किलोमीटर दूरी पर यह हादसा हुआ है।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय घटी जब करीब 2:30 बजे गाड़ी संख्या 16347 तिरुवनंतपुरम- मंगलौर एक्सप्रेस कुरुकुट्टी स्टेशन से 45 किलोमीटर दूर एर्नाकुलम जिले के अलुवा से गुजर रही थी। फिलहाल ट्रेन में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद सभी सुरक्षित है और सभी यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से लोकल ट्रेन और बसों की व्यवस्था की गई है। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतर जाने से दोनों ओर से बधित हुए मार्ग को छह से 10 घंटो की बीच सही कर लिया जाएगा। तब तक के लिए सभी ट्रेनों के मार्ग को बदल दिया गया है।