देशभर में हो रही गौरक्षा की चर्चा के बीच महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने एक विवादित बयान देकर इस चर्चा को और गरम कर दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि अगला विश्व युद्ध गौ के ऊपर लड़ा जाएगा।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर ने अपने बयान में कहा, 'गाय हमेशा से विवाद का विषय रही है। पौराणिक कथाओं में इसका जिक्र मिलता है और 1857 के पहले स्वाधीनता संग्राम की शुरुआत भी गाय से ही शुरू हुई।' उन्हें मार्च 2010 में महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई थी।