फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवार के घर आज विपक्षी नेताओं का जमावड़ा, डिनर पार्टी से पहले सोनिया से मिलेंगी ममता

Tue, 27 Mar 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। इस कड़ी में बीते 13 मार्च को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास पर विपक्षी नेताओं के साथ हुई डिनर डिप्लोमेसी के बाद अब बारी एनसीपी प्रमुख शरद पवार की है। 

विज्ञापन


आज उनके निवास पर विपक्ष के कई दिग्गज एक बार फिर से एनडीए विरोधी मोर्चा के लिए माथापच्ची करेंगे। पवार के यहां होने वाली डिनर पार्टी में टीडीपी, टीआरएस जैसे दलों को भी न्यौता दिया गया है।

एनसीपी सूत्रों ने बताया कि सोनिया की डिनर पार्टी में 20 दल शामिल हुए थे। इसमें कई दलों के मुखिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बदले अपना प्रतिनिधि भेजा था। मगर हमारी कोशिश इस संख्या के बढ़ाने और विपक्षी दलों के मुखिया को डिनर में बुलाने की है। 
विज्ञापन


अस्वस्थ होने के कारण सोनिया का बैठक में आना मुश्किल है, मगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आने पर हामी भर दी है। सपा, बसपा, टीडीपी, टीआरएस प्रमुखों से लगातार व्यक्तिगत उपस्थिति दर्ज कराने का अनुरोध किया जा रहा है।

इस बीच चार दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंची पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी डिनर पार्टी से पहले सोनिया, पवार और केजरीवाल से वन टू वन बात करेंगी। 

ममता लंबे समय से गैरभाजपा मोर्चा की जगह गैरभाजपा-गैरकांग्रेस मोर्चा अर्थात तीसरा मोर्चा की प्रबल समर्थक रही हैं। उन्होंने इस कड़ी में शिवसेना, सपा, टीआरएस, टीडीपी, बीजेडी प्रमुखों से अलग-अलग समय में मुलाकात की है। 

ममता लगातार राजद और बसपा नेतृत्व के भी संपर्क में हैं। हालांकि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी का समर्थन कर उन्होंने जरूरत पड़ने पर राजग विरोधी मोर्चा के गठन से भी परहेज नहीं बरतने का भी संदेश दिया है।

मोदी सरकार को सामूहिक रूप से घेरने की बनेगी रणनीति
इस बैठक में मोदी सरकार को संसद और सड़क पर एक साथ घेरने की रणनीति बनेगी। गौरतलब है कि मोदी सरकार के खिलाफ टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस के बाद कांग्रेस और माकपा ने भी अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की है। ऐसे में इस प्रस्ताव पर भी डिनर के दौरान गंभीर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें