महाराष्ट्र के सतारा में चोरों ने चोरी करने का नया तरीका अपना लिया है। यहां तीन चोरों ने पीपीई किट पहनकर एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया और करीब तीन लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। शनिवार शाम की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में चोर मास्क, टोपी, प्लास्टिक जैकेट और दस्ताने पहने नजर आ रहे हैं।
हालांकि, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद चोरों की पहचान के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। सतारा पुलिस ने बताया कि पांच तारीख को रात करीब दो बजे तीन चोर हीरालाल कांतिलाल सर्राफ की दुकान में दीवार तोड़कर घुसे। पुलिस ने बताया कि चोर सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे हैं लेकिन मास्क और पीपीई किट के चलते उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। मामले की जांच की जा रही है।