फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Fri, 01 Feb 2019 06:40 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरिम बजट : किसानों से लेकर नौकरीपेशा तक के लिए होंगी घोषणाएं, बढ़ाई जा सकती है आयकर छूट की सीमा

विज्ञापन


वित्त मंत्री पीयूष गोयल मौजूदा सरकार का आखिरी और अंतरिम बजट शुक्रवार सुबह 11 बजे से पेश करेंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा से महज एक महीने पहले पेश होने वाले अंतरिम बजट के लोक लुभावन होने की पूरी संभावना है। इसमें नौकरीपेशा और किसानों से लेकर व्यापारी वर्ग तक के लिए घोषणाएं होने की संभावना है। 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2018 सम्मान समारोह आज, रक्षामंत्री करेंगी विजेताओं को सम्मानित

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति-2018 सम्मान समारोह शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। समारोह में सात राज्यों के 38 होनहार विद्यार्थियों को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण अवॉर्ड देकर सम्मानित करेंगी। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2018 के विजेता रहे इन 38 विद्यार्थियों को रक्षामंत्री अपने निवास स्थान पर सम्मानित करेंगी। इसमें 36 सामान्य छात्र व दो विशेष छात्र शामिल हैं।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी अफ्रीकी देश सेनेगल में गिरफ्तार, जल्द लाया जाएगा भारत

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। भारतीय एजेंसियों के इनपुट के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई। उस पर भारतीय एजेंसियां लगातार नजर रखे हुए थीं। अब उसे प्रत्यर्पित कर भारत लाया जा सकता है। सेनेगल से पहले गैंगस्टर पुजारी की लोकेशन बुरकीना फासो में मिली थी। उसी समय से एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए थीं।

पढ़ें पूरी खबर

83 फीसदी लोगों ने चुने पसंदीदा चैनल, ट्राई की नई ब्रॉडकास्टिंग नीति आज से लागू

दूरसंचार नियामक ट्राई की नई ब्रॉडकास्टिंग नीति शुक्रवार से लागू हो गई है। करीब 83 फीसदी डीटीएच और केबल ग्राहकों ने पसंदीदा चैनल व मनचाहे पैक चुन लिए हैं। वहीं, ट्राई ने डीटीएच सेवा प्रदाताओं को लंबी अवधि के प्री-पेड पैक जारी रखने की छूट दे दी है। ट्राई चेयरमैन आरएस शर्मा ने कहा कि नई नीति का फायदा ग्राहकों को मिलेगा। 

पढ़ें पूरी खबर

सीबीआई के नए निदेशक के चयन के लिए बैठक आज

देश की सबसे अहम जांच एजेंसी सीबीआई के नए निदेशक के चयन के लिए शुक्रवार को फिर बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस चयन समिति में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगाई और लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हैं। 

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें