भारतीय नेवी के पूर्व अधिकारी कुलभूषण को फांसी देने के मामले में भारत ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मामले में विदेश मंत्रालय ने तुरंत पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब कर इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी से अवगत करा दिया। भारत ने पाक उच्चायुक्त के समक्ष इस बात का भी विरोध जताया कि बिना उचित न्यायिक प्रक्रिया और तय नियमों के ही कुलभूषण को फांसी की सजा सुना दी गई।
जानकारी के अनुसार भारत इस मुद्दे को काफी गंभीरता से ले रहा है। भारत इसे पाकिस्तान के राजनीतिक धोखे के रूप में ले रहा है जो पडोसी मुल्क ने इसे दिया है। दूसरी ओर अब बड़ा सवाल ये है कि पाकिस्तानी अदालत द्वारा कुलभूषण को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भारत के पास क्या विकल्प मौजूद हैं। जिससे कुलभूषण को फांसी की सजा से बचाया जा सके।
आइए डालते हैं कुछ ऐसे ही विकल्पों पर एक नजर-