फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने मोदी से की करप्शन की शिकायत, पूछा- ये हैं आपके अच्छे दिन?

Fri, 09 Sep 2016 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कप‌िल शर्मा
विज्ञापन
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कथित तौर पर घूस मांगे जाने की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। मशहूर कलाकार कपिल ने ट्वीट कर कहा है कि दफ्तर बनाने मंजूरी देने की एवज  में बीएमसी ने उनसे घूस मांगी है। कपिल शर्मा ने ट्विटर पर पीएम को टैग करते हुए पूछा है कि जिन अच्छे दिनों का वादा चुनावी अभियान में किया गया था क्या ये ही अच्छे दिन है।
विज्ञापन


कपिल शर्मा ने ने ट्विटर पर लिखा है, 'मैं पिछले 5 सालों से 15 करोड़ आयकर भर चुका हूं, इसके बावजूद मुंबई में ऑफिस बनाने के लिए बीएमसी  ने मुझसे 5 लाख रुपए घूस मांगे हैं।' एक अन्य ट्वीट में कपिल ने लिखा है, 'ये हैं आपके अच्छे दिन?'
  I am paying 15 cr income tax from last 5 year n still i have to pay 5 lacs bribe to BMC office for making my office @narendramodi — KAPIL (@KapilSharmaK9) September 9, 2016
विज्ञापन



कपिल शर्मा अपने शो में कई बार पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं। यह पहला मौका है जब उन्होंने करप्शन पर इस तरीके से तंज कसा है। 
विज्ञापन

सीएम ने कहा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

देवेंद्र फड़णवीस - फोटो : Twitter
कपिल शर्मा के ट्वीट के बाद राज्य सरकार भी हरकत में आ गई और खुद सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने ट्वीट कर कपिल से पूछा, 'कपिल भाई सारी जानकारी दीजिए, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।' वहीं बीएमसी ने कपिल से इस मामले में औपचारिक शिकायत करने को कहा है। बीएमसी ने कहा है कि अगर आरोप सच निकले को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें