फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन की तरह महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में भी देखने को मिलेगा चेंज ऑफ गार्ड

Thu, 20 Feb 2020 04:10 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
लंदन में चेंज ऑफ गार्ड
विज्ञापन

लंदन के बकिंघम पैलेस में हर दिन होने वाले चेंज ऑफ गार्ड की तर्ज पर अब महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में भी ‘चेंज ऑफ गार्ड’ देखने को मिलेगा। आगामी 1 मई, महाराष्ट्र दिवस से इसकी शुरुआत होगी। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के राज परिवार के निवास स्थान बर्मिंघम पैलेस में होने वाले चेंज ऑफ गार्ड को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक जुटते हैं। इसी तरह के दृश्य अब महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में देखने को मिलेंगे। 

देशमुख का मानना है कि आम नागरिक सहित मुंबई में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए यह आकर्षण हो सकेगा। गृहमंत्री देशमुख और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय पहुंच कर इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। 
विज्ञापन


इस दौरान शहीद जवानों के सम्मान में पुलिस मुख्यालय में शहीद गैलरी बनाने का भी फैसला लिया गया। देशमुख ने बताया कि मई से हर रविवार को महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में चेंज ऑफ गार्ड का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


चेंज ऑफ गार्ड के तहत एक पाली के सुरक्षा रक्षक अपना कार्यभार दूसरी पाल के सुरक्षा रक्षकों को सौंपेंगे। इस दौरान पुलिस बैंड की धुन बजाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें