फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल चुनाव: 'लेफ्ट में कुछ भी लेफ्ट नहीं बचा', राहुल गांधी का एलडीएफ पर हमला; भाजपा-आरएसएस से सांठगांठ का दावा

Sat, 04 Apr 2026 12:12 PM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

राहुल गांधी ने केरल में एलडीएफ सरकार पर बीजेपी-आरएसएस से संबंध होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए लेफ्ट नेतृत्व अपनी विचारधारा से समझौता कर रहा है, जिससे कार्यकर्ता खुद को ठगा और निराश महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी ने अलाप्पुझा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) पर तीखा हमला बोला।

लेफ्ट फ्रंट के भीतर दो तरह के नेता होने का आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केरल में अब बीजेपी, आरएसएस और लेफ्ट फ्रंट के बीच संबंध बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि लेफ्ट फ्रंट के भीतर दो तरह के नेता हैं, एक वे जो किसी भी कीमत पर सत्ता में आना चाहते हैं और इसके लिए किसी से भी समझौता कर सकते हैं, और दूसरे वे जो विचारधारा में विश्वास रखते हैं लेकिन खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

नेता सत्ता के लिए अपने विचारधारा से कर रहे समझौता

कांग्रेस नेता ने कहा कि कई कार्यकर्ता, जिन्होंने वर्षों तक विचारधारा के लिए काम किया, आज खुद को आहत और निराश महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता सत्ता के लिए विचारधारा से समझौता कर रहे हैं। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि केरल के मुख्यमंत्री के संबंध उन ताकतों से हैं, जो देश के अन्य हिस्सों में अल्पसंख्यकों पर हमले कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में अब लेफ्ट जैसी कोई बात नहीं बची है।

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें