फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल में हो सकता है फेरबदल, डिप्टी सीएम शिवकुमार ने दिए संकेत

Tue, 26 Nov 2024 10:27 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा कि हमने अध्यक्षों का कार्यकाल दो वर्ष के लिए तय कर दिया है। हमने कुछ मंत्रियों को भी इसके जरिये संदेश दिया है। मैं अभी इस पर चर्चा नहीं करना चाहता। मैं इस सप्ताह के अंत में दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान पार्टी आलाकमान से मुलाकात करुंगा।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी चल रही है। मंगलवार को संविधान दिवस समारोह में अपने भाषण के दौरान डिप्टी सीएम और राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए। उन्होंने कहा कि कुछ मंत्रियों को उनके कार्यकाल के बारे में बताया गया है। साथ ही पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल भी दो साल किया गया है। इस समय सीमा के बाद उनको पद छोड़ना होगा। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस ने 2004 में राष्ट्रपति के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा था कि मुझे प्रधानमंत्री का पद नहीं चाहिए। उन्होंने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया था। यह हमारा इतिहास रहा है। हम पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल एक वर्ष, छह महीने या ढाई वर्ष के लिए तय करते हैं और जब हमें उनके कार्यकाल के बाद उन्हें पद से हटाना पड़ता है, तो यह इतना कठिन होता है कि भगवान ही बचाए।

उन्होंने कहा कि अब हमने अध्यक्षों का कार्यकाल दो वर्ष के लिए तय कर दिया है। हमने कुछ मंत्रियों को भी इसके जरिये संदेश दिया है। मैं अभी इस पर चर्चा नहीं करना चाहता। मैं इस सप्ताह के अंत में दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान पार्टी आलाकमान से मुलाकात करुंगा। मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा को लेकर शिवकुमार ने कहा कि इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री, एआईसीसी महासचिव से पूछा जा सकता है। अगर मुझे कुछ पता चलेगा तो मैं जरूर इस पर बात करूंगा। 
विज्ञापन


मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत को लेकर शिवकुमार ने कहा कि यह कुछ स्थितियों में होता है। अभी इसके लिए समय है, तत्काल नहीं। दरअसल विधायकों के एक वर्ग ने पार्टी आलाकमान से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग की है। जबकि कुछ ने खुले तौर पर मंत्री बनने की इच्छा व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें