फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दल (एस) से समर्थन का प्रश्न ही नहीं: येदियुरप्पा 

Fri, 29 Nov 2019 08:47 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपनी सरकार के कार्यकाल पूरा होने का भरोसा जताते हुए शुक्रवार को कहा कि जेडीएस से समर्थन लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। राज्य में पांच दिसंबर को 15 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव में सभी 15 सीटों पर भाजपा के जीत हासिल करने को लेकर आश्वस्त येदियुरप्पा ने कहा कि बहुमत में बने रहने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी को जरूरी सीटें नहीं मिलने की स्थिति में नई सरकार के गठन के लिए फिर से कांग्रेस और जेडीएस के साथ आने की संभावनाओं से वह परेशान नहीं हैं। हावेरी में संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष कुछ भी कहने के लिए स्वतंत्र है और उसके पास यह आजादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें