फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS: 'भाजपा और आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं', राम माधव ने मतभेद की अटकलों को किया खारिज

Sat, 16 Aug 2025 11:32 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस एक ही वैचारिक परिवार का अंग हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों संगठनों के बीच कोई मतभेद नहीं है। माधव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री मोदी पर स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में आरएसएस की प्रशंसा करने को लेकर निशाना साधा है।
विज्ञापन
आरएसएस के वरिष्ठ नेता राम माधव - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा और आरएसएस के बीच मतभेद की अटकलों के बीच संघ के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कहा कि दोनों एक ही वैचारिक परिवार का हिस्सा है। उन्होंने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है। दोनों संगठन राजनीति और समाज सेवा के अपने-अपने क्षेत्रों में काम  करते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: गर्भवती बांग्लादेशी महिला जेजे अस्पताल से फरार; पुणे में 25 मंडल दही हांडी में बजाएंगे ढोल ताशे

दोनों संगठन देश के विकास के लिए काम कर रहे
आरएसएस नेता ने दोहराया कि दोनों संगठन देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी अटकलें समय-समय पर लगाई जाती हैं। अगर कोई मुद्दा नहीं मिलता है तो संघ को निशाना बनाया जाता है कि आरएसएस और भाजपा के बीच मनमुटाव है।
विज्ञापन




संघ के जिक्र पर विपक्षी दल कर रहे पीएम की आलोचना
माधव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री मोदी पर स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में आरएसएस की प्रशंसा करने को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं ने संगठन के जिक्र को संविधान और तिरंगे का अपमान बताया है। 

राजनीति लाभ के संघ को बनाया जा रहा निशाना
आरएसएस नेता ने आगे कहा कि संगठन में कांग्रेस सहित सभी प्रकार की विविध राजनीतिक विचारधारा के लोगों का स्वागत है। हालांकि वो राजनीतिक लाभ के लिए संघ की आलोचना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का भाषण सराहनीय
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन की प्रशंसा की। माधव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संघ की 100वीं वर्षगांठ पर संगठन द्वारा राष्ट्र के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। इससे आरएसएस कार्यकर्ताओं में बहुत अच्छा संदेश गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें