पिछले 24 घंटे मेंआधे से ज्यादा मौत पश्चिम बंगाल में
- पिछले 24 घंटे में 194 लोगों की जान गई। उनमें आधे से ज्यादा (98) प. बंगाल के हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 35 और गुजरात में 29 मौत हुई।
- मध्य प्रदेश में 11, यूपी में 8, राजस्थान में छह, पंजाब-कर्नाटक में 2-2 तथा चंडीगढ़-हरियाणा और तमिलनाडु में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
देश में कब-कब बढ़े संक्रमित
संक्रमित कब से कब दिन
- 01-100 30 जनवरी-15 मार्च
- 100-1000 16-29 मार्च
- 1000-10,000 30 मार्च-14 अप्रैल
- 10,000-20,000 15-22 अप्रैल
- 20,000-30,000 23 - 29 अप्रैल
- 30,000-40,000 30 अप्रैल-3 मई
- 40,000-46,711 4 - 5 मई
-
- तेलंगाना में 29 तक बढ़ा लॉकडाउन
तेलंगाना में लॉकडाउन 29 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्य के सीएम के चंद्रशेखर राव ने बताया कि प्रदेश में शाम 7 बजे से कर्फ्यू लगाया जाएगा। यहां 1096 मरीज हैं। देशभर में अभी 17 मई तक लॉकडाउन है।