फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के ठोस सबूत हैं: राठौड़

Wed, 20 Feb 2019 06:00 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने साफ कर दिया कि सुरक्षा बलों के पास पुलवामा हमलों में पाकिस्तान के शामिल होने पुख्ता सबूत हैं। इस बारे में पड़ोसी देश को स्पष्ट तौर पर बता दिया गया है। राज्यवर्धन राठौर का यह बयान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के उस बयान के जवाब में आया है जिसमें कहा गया था कि भारत कार्रवाई योग्य साक्ष्य प्रस्तुत करता है तो वह साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों को पूरी स्वतंत्रता दे दी गई है और वह योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। रठौर ने कहा कि इससे पहले भी हमलों के साक्ष्य दिए गए लेकिन पड़ोसी देश ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। 

खान की चेतावनी के संबंध में सवाल करने पर उन्होंने कहा कि भारत और उसकी सरकार को पता है कि देश को कैसे सुरक्षित रखना है और वह ऐसा करेंगे। भारत जिम्मेदार देश है और उसे पता है कि अपने लोगों की सुरक्षा कैसे करनी है और वह ऐसा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें