फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Governor v Siddaramaiah: सांविधानिक टकराव बढ़ने की आशंका, CM बोले- राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं

Thu, 22 Jan 2026 12:52 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत पर संविधान उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने सरकार का पूरा भाषण नहीं पढ़ा और केंद्र के इशारे पर काम किया। सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
सिद्धारमैया का आरोप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत  पर संविधान उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है। सिद्धारमैया ने कहा कि राज्यपाल ने सरकार द्वारा तैयार पूरा भाषण नहीं पढ़ा, जो संविधान के खिलाफ है। बंगलूरू में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल ने केंद्र सरकार के कठपुतली की तरह व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि हम राज्यपाल के इस रवैये के खिलाफ विरोध करेंगे। सरकार इस बात की जांच करेगी कि क्या राज्यपाल के आचरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया जाए।

क्यों हुआ विवाद?

दरअसल राज्यपाल विधानसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करने पहुंचे तो लेकिन उन्होंने पूरा भाषण नहीं पढ़ा और सिर्फ दो लाइनें पढ़कर सदन से चले गए। इसके बाद विधायकों ने हंगामा कर दिया और नारेबाजी की। इससे पहले बुधवार को राज्यपाल ने विधानसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करने से इनकार कर दिया था। जिससे कर्नाटक में भी सरकार और राज्यपाल के बीच तनातनी की स्थिति बन गई थी, जो कि अभी कई गैर-भाजपा शासित राज्यों में दिखाई दे रही है। 

राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच तनातनी का तीसरा मामला

राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच तनातनी का बीते दो दिनों में यह तीसरा मामला है। इससे पहले तमिलनाडु राज्यपाल आर एन रवि और तमिलनाडु सरकार के बीच भी संयुक्त सत्र के भाषण को लेकर विवाद हुआ। साथ ही केरल के राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच भी इसी मुद्दे पर मतभेद हुए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें