फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि थरूर के घर चोरी, मोदी का दिया चश्मा भी ले गए चोर

Wed, 07 Dec 2016 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शशि थरूर - फोटो : Getty
विज्ञापन
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। उन्होंने इसकी शिकायत तुगलक रोड  पुलिस स्टेशन में की है। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना 29 नवंबर को हुई थी।
विज्ञापन


शशि थरूर के मुताबिक, चोरी की यह घटना उनके लोधी स्टेट के घर पर हुई थी। उन्होंने शिकायत में कहा कि ऐसी आशंका है कि उनके सरकारी आवास में सामने के दरवाजे का ताला तोड़कर उनके पर्सनल ऑफिस में चोर दाखिल हुए और इस घटना को अंजाम दिया। 


थरूर ने बताया कि चोरों ने वह गांधी चश्मा भी चुरा लिया जो उन्हें स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने पर प्रधानमंत्री ने दिया था। साथ ही बेहद पुरानी और अनोखी नटराज की मूर्ति, भगवान गणेश की 12 प्रतिमाएं, हनुमान जी की छोटी-छोटी 10 मूर्तियां, 32 जीबी के 12 पेन ड्राइव और इंटरनेट डोंगल भी चोरी हुए हैं।
विज्ञापन


थरूर के घर पर चोरी किसने की इस मामले की जांच जारी है और अभी तक आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें