भाजपा नेता राम माधव ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार को कहा कि रणनीतिक संयम के दिन पूरे हो गए और उड़ी आतंकी हमले के बाद ‘एक दांत के लिए पूरा जबड़ा’ की नीति अपनाई जानी चाहिए।
माधव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने वादा किया है कि उड़ी आतंकी हमले के पीछे जो भी लोग हैं, वे सजा से नहीं बच पाएंगे। यह अगला रास्ता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तथाकथित रणनीतिक संयम के दिन पूरे हो गए।
अगर आतंकवाद कमजोर और कायर का औजार है तो बार-बार आतंकी हमलों की स्थिति में संयम अक्षमता और अयोग्यता को दर्शाता है। भारत को इसके विपरीत साबित करना चाहिए। पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा सरकार को आतंकी हमले के संदर्भ में सीमा पार से आतंकी घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा बलों को एकत्रित करना चाहिए। एक बयान में चिदंबरम ने कहा कि ऐसे आतंकी हमलों से बचाव के लिए सीमा सुरक्षा को मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।