फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में इस गांव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार

Mon, 27 Feb 2017 04:44 PM IST
समीरात्मज मिश्र, बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परसौली गांव के लोग मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। गांव के करीब दो हजार मतदाता इस बात से नाराज हैं कि उनके यहां तीन दशक पुरानी सड़क की आज तक मरम्मत भी नहीं की गई है, नई सड़क बनाने का मुद्दा तो दूर की बात है।
विज्ञापन


गांव के एक व्यक्ति दीप नारायण कहते हैं, "उनके गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क संजय गांधी ने तब बनवाई थी जब वो यहां से सांसद थे।" लेकिन उसके बाद से इस टूटी सड़क की कभी मरम्मत भी नहीं की गई। गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने तीन महीने पहले से ही मतदान के बहिष्कार की घोषणा की थी और गांव के बाहर बैनर भी लगा दिया था।
विज्ञापन

अमेठी सीट में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी में त्रिकोणीय लड़ाई है।

कई अधिकारी आए भी लेकिन उन्होंने किसी तरह का कोई आश्वासन नहीं दिया। समाजवादी पार्टी से मौजूदा विधायक और कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति उम्मीदवार हैं जबकि कांग्रेस और बीजेपी से संजय सिंह की दोनों पत्नियां चुनाव लड़ रही हैं। गांव के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि गायत्री प्रजापति ने धमकी दी थी कि वो इस गांव की सड़क नहीं बनने देंगे क्योंकि यहां के लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया था।

कई आला अधिकारी और पुलिस अधिकारी लोगों को मतदाने के लिए मनाने में लगे हैं। अमेठी सीट में इस बार समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी में त्रिकोणीय लड़ाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें