फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जहाजरानी मंत्रालय का नाम अब बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय किया

Thu, 12 Nov 2020 06:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जहाजरानी मंत्रालय का नाम बदलकर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय कर दिया है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रालय का नाम बदलने की घोषणा की थी। कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, मंत्रालय के तहत समुद्री नौवहन, समुद्री व्यापार के लिए शिक्षण व प्रशिक्षण, लाइट हाउस व लाइट शिप, बंदरगाह, जहाजरानी व नौवहन का प्रशासन काम करेगा। इसमें राष्ट्रीय जलमार्गों के जरिये यात्रियों व माल की आवाजाही भी शामिल है।

विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न स्वायत्त निकाय जैसे मुंबई, कोलकाता और अन्य बंदरगाह ट्रस्ट, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और भारत पोत परिवहन निगम भी मंत्रालय के अंतर्गत आएंगे। मोदी ने रविवार को गुजारत के घोघा और हजीरा के बीच रो पैक्स फेरी सेवा के शुभारंभ के मौके पर कहा था कि जहाजरानी मंत्रालय का विस्तार किया जा रहा है और अब इसका नाम बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय होगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें