फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter: भारत में एक महीने में दूसरी बार बंद हुआ पाकिस्तान सरकार का अकाउंट, कानूनी मांग के बाद एक्शन

Sat, 01 Oct 2022 09:39 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pakistan Government Official Twitter Withheld in India: भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को 25 दिन के भीतर दूसरी बार बंद कर दिया गया है।  इससे पहले सात सितंबर को भी पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट बंद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को एक बार फिर से बंद कर दिया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि अब भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट नहीं खुलेगा। जानकारी के अनुसार भारत सरकार की कानूनी मांग के बाद ट्विटर इंडिया ने यह कदम उठाया है।  इससे पहले सात सितंबर को भी पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट पर रोक लगा दी गई थी। बता दें कि पाकिस्तान सरकार का ट्विटर हैंडल @GovtofPakistan नाम से है। फिलहाल इसपर भारत में रोक लगा दी गई है। मतलब इसपर लिखी जा रही चीजें फिलहाल भारत में नहीं देखी जा सकतीं।

विज्ञापन


कानूनी मांग के बाद लिया जाता है एक्शन
बता दें कि भारत, अमेरिका समेत कई देशों में ऐसे कानून हैं जो ट्वीट्स या ट्विटर अकाउंट की सामग्री पर लागू हो सकते हैं। अगर ट्विटर को किसी देश या संस्थान से कानूनी अनुरोध प्राप्त होता है, तो समय-समय पर किसी विशेष देश में कुछ सामग्री तक पहुंच को रोक दिया जाता है। इससे पहले भी पाकिस्तान के कुछ ट्विटर हैंडल को भारत में ब्लॉक किया गया है। जिसके बाद पाकिस्तान ने नाराजगी जताई थी।। पाकिस्तानी सरकार ने इसका विरोध भी किया था।

सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले हर अकाउंट को बैन करेंगे
केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले किसी भी अकाउंट को भारत सरकार द्वारा ब्लॉक कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ट्विटर या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी अकाउंट, जो फर्जी खबरें फैलाता है, नफरत फैलाता है और कानून का उल्लंघन करता है, उसे देश में काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


 राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि देश में 80 करोड़ उपयोगकर्ता इंटरनेट से जुड़े हैं और हम चाहते हैं कि यह बढ़कर 120 करोड़ हो जाए। हम चाहते हैं कि हमारे इंटरनेट पर भरोसा किया जाए। इसलिए यदि कोई हैंडल झूठ बोल रहा है, या गैरकानूनी सामग्री डाल रहा है, तो हम निश्चित रूप से उसे ब्लॉक करने का प्रयास करेंगे। हमारा मानना है कि इंटरनेट का इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए न कि उन्हें गुमराह करने के लिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें