शिलांग में गुरुवार को भारतीय सेना की तीनों शाखाओं के पूर्वी कमांडर्स-इन-चीफ के तीन दिवसीय सुरक्षा समीक्षा सम्मेलन का समापन हुआ। पूर्वी वायु कमान के मुख्यालय पर सम्मेलन आयोजित किया गया था।
शिलांग में पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल डीके पटनायक ने भारतीय सेना की तीनों शाखाओं के पूर्वी कमांडर्स-इन-चीफ के तीन दिवसीय सुरक्षा समीक्षा सम्मेलन की अध्यक्षता की। गुरुवार को पूर्वी वायु कमान के मुख्यालय पर आयोजित सम्मेलन का समापन हुआ।
विज्ञापन
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान देश के पूर्वी भाग में अभियान संबंधी मुद्दों और सेना की विभिन्न शाखाओं की बीच परस्पर तालमेल के तरीकों पर समीक्षा की गई। बैठक में वायु सेना, नौसेना और थल सेना के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।
अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पूर्वी नौसेना कमान वाइस एडमिरल बी दासगुप्ता और जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पूर्वी कमान लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बैठक में कमांडरों ने एक दूसरे की ताकत और अपने-अपने क्षेत्रों में चलाए अभियान की विशिष्टता के बारे में चर्चा की। वहीं सेना की तीनों शाखाओं के बीच तालमेल बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की।