फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गया में बाढ़ की स्थिति भयावह, सरकार ने मांगी सेना से मदद

Fri, 09 Sep 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना  
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गया में बाढ की स्थिति भयावह हो गयी। तेज बारिश के कारण एक पहाड़ी की तलहटी में रहने वाले लोगों पर एक बड़े चट्टान के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। बताया जाता है कि अगर चट्टान वहां से खिसका तो तलहटी में रहने वालों के लिए कहर बन सकता है। इसके मद्देनजर इलाके को खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने राहत कार्य के लिए सेना से भी मदद मांगी है। मुख्यमंत्री ने जिला के प्रभारी मंत्री को प्रभावित इलाके में कैंप कर राहत कार्य चलाने का निर्देश दिया है। प्रभावित इलाकों का दौरा करने डीजी पीएन राय भी गया पहुंचे हैं।

राहत कार्य को लेकर गया के सर्किट हाउस में डीजी पीएन राय व डीआइजी सौरभ कुमार ने आर्मी के अधिकारियों के साथ बैठक की है। श्री राय ने बताया कि वे राहत कार्य से संतुष्ट हैं, लेकिन राहत कार्य को और तेज करने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राहत कार्य के लिए पटना से एक और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है और आर्मी से भी मदद ली जा रही है। उल्लेखनीय है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को खुद लोगों से जगह खाली करने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें