फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: शिवसेना और BJP का गठबंधन टूटा

Fri, 27 Jan 2017 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्‍ट्र में शिवसेना और बीजेपी की राहें जुदा हो गई हैं। बीएमसी चुनाव में दोनों के बीच गठबंधन टूट गया है। शिवसेना और बीजेपी के बीच बीएमसी चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर पिछले कई दिनों से बातचीत जारी थी लेकिन ऐन वक्त पर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन टूट गया।
विज्ञापन


गुरुवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस बात का ऐलान किया कि अब भविष्‍य में महाराष्‍ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी में कई गुंडे हैं लेकिन हमारे पास गुंडे नहीं है शिवसेना के पास सैनिक हैं।

बीजेपी की उनके सैनिकों से लड़ने की क्षमता नहीं है इसलिए उन्होंने गुंडे रखे हुए हैं। वहीं उद्घव ने कहा कि बीएमसी चुनाव को लेकर उन्हें चिंता नहीं है कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी पार्टी बीएमसी समेत सभी चुनाव जीतेगी।
विज्ञापन


बीजेपी ने शिवसेना के घर में घुसकर उन्हें तंग किया और उनके 25 साल बर्बाद हो गए। गठबंधन टूटने के बाद ठाकरे ने कहा कि अब असली जंग शुरू हो गई है। हालांकि उद्धव ठाकरे ने यह भी साफ किया कि फिलहाल वर्तमान में जो गठबंधन है वह बना रहेगा। 
  They (BJP) have many gundas in their party but we don't have gundas, we have mawlas (sainik): Shiv Sena president Uddhav Thackeray pic.twitter.com/AtAMjbGFlN — ANI (@ANI_news) January 26, 2017


विज्ञापन

शिवसेना अकेली महाराष्ट्र में भगवा लहराएगी

उद्धव ठाकरे ने गुरुवार शाम पार्टी के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं अकेले लड़ने के लिए तैयार हूं और शिवसैनिक भी अकेले मुकाबले के लिए तैयार हैं। मैं अपने साथ मजबूत सिपाही चाहता हूं जिनमें सामने से हमला करने का साहस हो, पीछे से नहीं। एक बार मैंने फैसला कर लिया तो मैं नहीं चाहता कि इस पर कोई सवाल खड़ा करे।'

उद्धव ने आगे कहा कि, 'मैं पार्टी की आगामी रणनीति का ऐलान कर रहा हूं। आप साथ आओगे? मैं अंगारों पर चलूंगा, आप चलोगे? मुझे गद्दार नहीं चाहिए। आप मजबूती से खड़े रहें। मैं सामनेवाले के दांत गिरा दूंगा।

अगर आप मुझे साथ दे रहे हो तो मैं ऐलान कर रहा हूं, आज के बाद, भविष्य में, शिवसेना अकेली महाराष्ट्र में भगवा लहराएगी। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब मैं गठबंधन के लिए किसी के दरवाजे पर कटोरा ले कर नहीं जाऊंगा।

जो कुछ होगा वो मेरे शिवसैनिकों का, शिवसेना प्रमुख का, हमारा होगा। किसी की भीख नहीं चाहिए। उद्घव ने कहा कि इसकी शुरुआत के तौर पर हम महानगर पालिका और जिला परिषद के आगामी चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

मालूम हो कि बृहन्मुंबई नगर निगम के साथ नासिक, पुणे, कोल्हापुर और नागपुर नगर निगमों के लिए चुनाव आगामी 21 फरवरी को होना है। भाजपा और शिवसेना के बीच बीच लंबे समय से सीटों को लेकर मंथन चल रहा था लेकिन दोनों पार्टियों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका। दोनों पार्टियां अपने लिए ज्यादा सीटों की मांग पर अड़ी थी।  I am not worried about the BMC elections, we will win all the elections I am sure: Shiv Sena president Uddhav Thackeray — ANI (@ANI_news) January 26, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें