फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम पुलिस: जेईई मेंस में कदाचार मामले में कोचिंग मालिक की तलाश जारी

Sat, 31 Oct 2020 02:09 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, गुवाहटी
विज्ञापन
असम पुलिस
विज्ञापन

असम में जेईई मेंस में अपने स्थान पर नकली उम्मीदवार को परीक्षा में बिठाने के मामले में टॉपर और उसके डॉक्टर पिता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब कोचिंग संस्थान के मालिक और एक प्रमुख आईटी कंपनी के कर्मचारी की तलाश कर रही है। प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पश्चिम गुवाहाटी के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुप्रोतिव लाल बरुआ ने बताया कि पांचों को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में लिया गया है। इस मामले में पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस कदाचार में कई और लोगों के लिप्त होने का संदेह है और इसके पीछे के रैकेट का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य पुलिस ने जेईई आयोजित करने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से भी जांच में मदद मांगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें