फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के 41 शहरों की हकीकत, जाने कहां है अच्छे दिन और कहां सबसे खराब

Sun, 28 Aug 2016 05:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की राजधानी के मुकाबले ताजनगरी में अच्छे दिन चल रहे हैं। ये अच्छे दिन लोगों की प्रगति से नहीं बल्कि उनके स्वास्थ्य से जुड़े हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने वायु प्रदूषण के लिहाज से देश के 41 शहरों में जो सर्वे किया है उसमें आगरा 30 तो दिल्ली 35वें स्थान पर है।
विज्ञापन


सबसे अच्छे दिन तमिलनाडू के कोयम्बटूर के हैं और सबसे ज्यादा खराब दिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी-इलाहाबाद और मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में हैं। यहां एक भी दिन प्रदूषण रहित नहीं पाया गया। सीपीसीबी ने हाल ही में अपना पहला बुलेटन जुलाई 2016 जारी किया है।

इसमें देश के प्रमुख शहरों में किए गए वायु प्रदूषण को लेकर एक सर्वे रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इन शहरों में जितने दिन परीक्षण किया गया, उसमें कितने दिन वहां की वायु प्रदूषण रहित है, इसका खुलासा किया है। सर्वे में उत्तर प्रदेश के छह शहरों को शामिल गया किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप टेन में गुजरात टॉप पर

- फोटो : Getty
आगरा में 165 दिन परीक्षण किया गया, 28 दिन अच्छे निकले। 17 फीसदी अच्छे दिनों के साथ यह सूची में 30वें नंबर पर है। दिल्ली में 535 दिन परीक्षण किया गया, इसमें सिर्फ 24 दिन ही वहां की हवा ठीक मिली।

यहां सिर्फ चार फीसदी दिन ही अच्छे हैं। अच्छे दिनों के टॉप टेन शहरों में सबसे ज्यादा प्रदूषण रहित शहर गुजरात है। यहां के चार शहरों में तो तमिलनाडू के तीन शहरों में ज्यादा अच्छे दिन पाए गए।

यह दूसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र के दो शहर टॉप टेन शहरों में हैं। वहीं, खराब दिनों के टॉप टेन शहरों में पांच शहर उत्तर प्रदेश के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें