फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल की कीमत मोदी सरकार बनने के बाद रिकॉर्ड स्तर पर

Mon, 23 Apr 2018 06:59 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
petrol
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के केंद्र में आने के बाद से पेट्रोल के दाम सबसे ज्यादा है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74.40 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई जबकि डीजल अपने रिकॉर्ड स्तर 65.65 रुपये प्रति लीटर रहा। इससे पहले 14 सितंबर 2013 को पेट्रोल 76.06 रुपये प्रति लीटर था। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को 19 पैसे का इजाफा हुआ। 
विज्ञापन


तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से यह बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती कीमतों को देखते हुए एक्साइज ड्यूटी में कटौती का केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। मोदी सरकार के बनने के बाद से अब तक 9 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई जा चुकी है जबकि कटौती केवल एक बार ही हुई। दक्षिण एशियाई देशों में भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे ज्यादा हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें