फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाकोट: जैश-ए-मोहम्मद कैंप की वो तस्वीरें जहां आतंकियों को दिया जाता था प्रशिक्षण

Wed, 27 Feb 2019 03:40 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jaish Training Camp
विज्ञापन
भारत ने बुधवार तड़के एलओसी में घुसकर आतंकी समूह जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर हमला किया है। इस दौरान भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। यह हमले बालाकोट में किए गए। यह क्षेत्र 6 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें करीब 600 लोगों के लिए आवास बने हुए थे। जिसमें कई बड़े हॉल और शयनगृह भी थे।     
विज्ञापन


एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक सरकारी सूत्रों ने बताया कि आतंकियों के यह शिविर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर या पीओके से लगभग 80 किमी दूर थे। अब इनकी तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें दिखाया गया है कि यहां पर फायरिंग रेंज, स्विमिंग पूल और व्यायाम करने की जगह जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यह सभी घर एक छोटी पहाड़ी पर घने जंगलों के बीच बने हुए थे। 

सूत्रों के मुताबिक जहां पर भारत ने हमला किया है वहां की अंदर की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में दिखाया गया है कि कैसे जैश के मोहम्मद अपने आतंकियों को तैयार कर रहा है। 
विज्ञापन


gcs8q7q

इस प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण 2003-04 में शुरू हुआ था। अफगान युद्ध के दिग्गज जिन्होंने यूएसएसआर के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, को पाकिस्तान के युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षकों के रूप में भर्ती किया गया था। इन तस्वीरों में मुख्य हॉल भी दिखाया गया है जहां जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया गया था, इन्हें आतंकी समूह के झंडे और बैनर से सजाया गया था।

m4ic2d84

इस हॉल में मुफ्ती अब्दुल रऊफ असगर, संगठन के डी-फैक्टर अमीर और मौलाना मसूद अजहर के भाई ने 01 अप्रैल, 2018 को आतंकवादी कैडर की वार्षिक परेड में भाग लिया था। तस्वीरों में यह भी दिखाया गया है कि आतंकी कैडर के बीच दुश्मन देशों के खिलाफ नफरत की भावनाओं को कैसे विकसित किया जाए। इसके लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और इजराइल के झंडे के साथ एक सीढ़ी को चित्रित किया गया था। 

u8frm8bc

सूत्रों का कहना है कि प्रशिक्षण केंद्र पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की प्रत्यक्ष देखरेख और संरक्षण में चलाया जा रहा था और परिसर में 250 से अधिक आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया जा रहा था।

7gc0vq8g

तस्वीरों में एक गोला बारूद भी दिखाया गया है। जहां 200 एके राइफल, बहुत सारे गोले, हैंड ग्रेनेड, विस्फोटक और डेटोनेटर भी हैं।

r1is87jo

बुधवार को हुए हवाई हमलों में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के बहनोई मौलाना यूसुफ अजहर और उस्ताद गौरी की भी मौत हो गई है। तस्वीरों में उसकी फोटो भी शामिल की है। साथ ही जिस एसयूवी गाड़ी का वह इस्तेमाल करता था उसे भी दिखाया गया है। मसूद अजहर और अन्य आतंकवादी नेता भर्तियों के दौरान यहां आते रहते थे। वह इन्हें प्रशिक्षण भी देते थे। 
विज्ञापन


mmrm8hvc



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें