फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौका हादसे में मरने वाले मछुआरों की संख्या  बढ़कर पांच हुई,  सात अभी भी लापता

Mon, 13 Aug 2018 04:35 PM IST
भाषा, कोच्चि
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनंबम बंदरगाह से 24 समुद्री मील दूर एक नौका के मुछआरों की एक नाव को टक्कर मारने की घटना के बाद से लापता नौ मछुआरों में से एक मछुआरे का शव कल शाम बरामद किया गया। हादसा सात अगस्त को हुआ था।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि कल शाम बरामद हुए इस शव के साथ हादसे में मरने वाले मछुआरों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। 11 अगस्त को भी एक अन्य मछुआरे का शव बरामद किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि कल बरामद किए गए शव को मुनंबम बंदरगाह के पास लाया गया। परिवार ने मछुआरे की पहचान कर ली है।  अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए शव एर्नाकुलम जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया है। अन्य सात मछुआरों की तलाश अब भी जारी है। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें